Congress Plans 100-Day Organization Drive in Uttar Pradesh Appointing 162 000 Booth Officials 100 दिनों में 1,62,000 बूथों पर नियुक्त होंगे कांग्रेस पदाधिकारी - राजेश तिवारी, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCongress Plans 100-Day Organization Drive in Uttar Pradesh Appointing 162 000 Booth Officials

100 दिनों में 1,62,000 बूथों पर नियुक्त होंगे कांग्रेस पदाधिकारी - राजेश तिवारी

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शुक्रवार को यूपी कांग्रेस के

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 16 May 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
100 दिनों में 1,62,000 बूथों पर नियुक्त होंगे कांग्रेस पदाधिकारी - राजेश तिवारी

लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शुक्रवार को यूपी कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अगले 100 दिनों में यूपी कांग्रेस 1,62,000 बूथों पर पदाधिकारी नियुक्त कर देगी। राजेश तिवारी ने कहा कि रायपुर व अहमदाबाद के प्रस्ताव के मुताबिक जिले-जिले में पांच स्तरीय संगठन तैयार किया जाना है। संगठन सृजन के लिए पार्टी ने 100 दिनों की रूपरेखा तैयारी की है। इन 100 दिनों में जिले से लेकर बूथ तक व सभी फ्रन्टल विभाग और प्रकोष्ठों की इकाइयों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को गति देने के लिए शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में एक विशेष संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी ने फैसला किया है कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 2025 में संगठन को हर हाल में मजबूत कर लिया जाएगा। 133 जिला-शहर इकाइयों में आने वाले 100 दिनों में 823 ब्लॉक, 3200 मंडल, 8,135 न्याय पंचायत और 1,62,000 बूथों पर पदाधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गतिविधियों को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से स्थगित संविधान बचाओ सम्मेलन फिर से शुरू किए जाएंगे और जय हिन्द सभाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय, वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास व डॉ. सुधा मिश्रा मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।