सपा महिला सभा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Kausambi News - मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान से नाराज सपा महिला सभा ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए बयान की निंदा...

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान से नाराज सपा महिला सभा ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। चौराहा पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए बयान की निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकत्रियों व कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यालय के चौराहा पहुंचे। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष विभा यादव ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ निंदनीय बयान मंत्री विजय शाह ने दिया है।
इससे देश की हर बेटी व सेना का मनोबल गिरा है। कहा कि विजय शाह ने इसके पहले भी एक अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाली है। भाजपा के मंत्री व पदाधिकारी नारी शक्ति के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करते आए हैं। भाजपा के झूठी घोषणाओं की हकीकत यह है कि उनके मंत्री व पदाधिकारी नारियों के विरोध में ही रहते हैं। विजय शाह मंत्री नहीं, बल्कि गली-मोहल्ले के प्रतिनिधि भी बनने लायक नहीं है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मोके पर नीलम यादव, पुष्पा सरोज, रन्नो यादव, इंद्रेश यादव, अरुण चौधरी, अभिषेक यादव, जितेंद्र कुमार पाल आदि लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।