Uttar Pradesh PSC Updates Selection List for Pathologist Positions रानिया का चयन निरस्त, सौम्या चयनित, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh PSC Updates Selection List for Pathologist Positions

रानिया का चयन निरस्त, सौम्या चयनित

Prayagraj News - प्रयागराज में, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत पैथोलॉजिस्ट के 21 पदों के चयन सूची में आंशिक संशोधन किया है। रानिया मोहम्मद खान का चयन प्रमाणपत्रों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 16 May 2025 11:13 AM
share Share
Follow Us on
रानिया का चयन निरस्त, सौम्या चयनित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत पैथोलॉजिस्ट के 21 पदों पर सीधी भर्ती के तहत चयन सूची में आंशिक संशोधन किया है। चयनित अभ्यर्थी रानिया मोहम्मद खान का चयन प्रमाणपत्रों के अभाव में निरस्त कर दिया है। उप सचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार, इस निरस्तीकरण के फलस्वरूप उत्पन्न हुई एक रिक्ति के सापेक्ष समेकित योग्यता सूची से श्रेष्ठता क्रम में सौम्या गोयल को नियुक्ति के लिए मुख्य सूची में शामिल किया गया है। सौम्या गोयल अनारक्षित श्रेणी की अभ्यर्थी हैं। उन्हें ईडब्ल्यूएस श्रेणी की रिक्ति के सापेक्ष शासनादेश के अनुसार चयनित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।