Accidents Rise Due to Uncovered Trenches from Jal Jeevan Mission in Chandapur पाइप लाइन बिछाने को खोदे गड्ढे, हादसे का खतरा, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsAccidents Rise Due to Uncovered Trenches from Jal Jeevan Mission in Chandapur

पाइप लाइन बिछाने को खोदे गड्ढे, हादसे का खतरा

Gonda News - वजीरगंज के ग्राम पंचायत चन्दापुर में जलजीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन गए हैं। स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनी के कर्मियों ने सड़क के किनारे गड्ढे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSat, 17 May 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
पाइप लाइन बिछाने को खोदे गड्ढे, हादसे का खतरा

वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दापुर में जलजीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए दुर्घटना का सबब बन गए हैं। हर घर नल के अभियान के तहत चन्दापुर से नगरी, बेचई पुरवा, बालचंद पुरवा, लक्ष्मन पुर, चाईपुरवा, पूरे मंहगूमनिहार, शाय पुरवा, झाऊ पुरवा, पूरे हजारी पूरवा, बाबा मठिया, हबेलिया हंसा पुरवा, शीर पुरवा, गडौवा, मोहलिया, चंदापुर चौराहा धर्मपुर, नेपाल पुरवा, चन्दापुर कोट, चौबेपुर, पुजारा ओझा पुरवा अयोध्या गोण्डा मार्ग मार्ग तक लगभग नौ किलोमीटर तथा पाइप लाइन डालने के लिए गढ्ढे खोदे गए थे। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह ने बताया कि कम्पनी के कर्मी सड़क के किनारे पर गढ्ढे खोद छोड़ दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।