Heavy Rainfall Brings Relief to Madhepura Amidst Weather Changes गरज के साथ हुई झमाझम बारिश, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsHeavy Rainfall Brings Relief to Madhepura Amidst Weather Changes

गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

मधेपुरा में शुक्रवार की रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बिजली गुल होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। बारिश ने आम और लीची की फसल के लिए फायदेमंद साबित होने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 17 May 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार की रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गयी। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं बिजली कटने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मालूम हो कि शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में मिजाज बदला- बदला नजर आया। करीब- करीब पूरे दिन धूप- छांव की स्थिति बनी रही। देर शाम से ही बारिश के आसार बनने लगे। रात करीब पौने नौ बजे तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी। पिछले कई दिनों से लोग तेज धूप और उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे थे।

गर्मी से परेशान लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। शुक्रवार की रात बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। आम और लीची के लिए बारिश काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि बारिश से आम और लीची को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।