Affordable Marriage Venue Welfare Hall Constructed in Daranagar by Yogi Government नवनिर्मित कल्याण मंडपम नगर पंचायत को सुपुर्द, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAffordable Marriage Venue Welfare Hall Constructed in Daranagar by Yogi Government

नवनिर्मित कल्याण मंडपम नगर पंचायत को सुपुर्द

Kausambi News - योगी सरकार ने नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में तीन करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण किया है। इससे गरीब परिवारों को विवाह और मांगलिक कार्यक्रम सस्ते में कराने में मदद मिलेगी। मंडप में 10 कमरे,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 16 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
नवनिर्मित कल्याण मंडपम नगर पंचायत को सुपुर्द

नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब कम कीमत पर विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रम के लिए गेस्ट हाउस मिल सकेगा। योगी सरकार ने नगर पंचायत में तीन करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया है। निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने चार दिन पहले इसे नगर पंचायत को सुपुर्द कर दिया है। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को शादी समारोह व अन्य मांगलिक कार्यक्रम करने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी की मांग पर प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ की लागत से नगर पंचायत में कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य पूरा कराते हुए नगर पंचायत के हवाले कर दिया है।

गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने इसका निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि दस कमरे, एक हॉल व एक लॉन के अलावा एसी, कूलर की व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने बताया कि कल्याण मंडपम का किराया निर्धारित करने के लिए डीएम को पत्र भेज दिया गया है। उनकी संस्तुति मिलते ही लोगों को कल्याण मंडपम रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। दो वाटर कूलर से मिलेगा शुद्ध व शीतल जल कल्याण मंडपम में कार्यक्रम के दौरान लोगों को दो वॉटर कूलर से शुद्ध व शीतल पेयजल मिल सकेगा। ऐसे में यहां कार्यक्रम करने वाले लोगों को बाहर से पानी का इंतजाम करने की जरूरत नहीं होगी। यूं कहें कि निर्धारित किराये में पानी की भी सुविधा शामिल रहेगी। नवनिर्मित कल्याण मंडपम निश्चित तौर पर नगर पंचायत के गरीब तबके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। बाहर की तुलना में यह कम कीमत पर लोगों के लिए सुलभ होगा। किराया निर्धारित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। उनकी संस्तुति मिलते ही निर्धारित किराए पर लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। रागिनी अरुण केसरवानी, अध्यक्ष नगर पंचायत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।