देख रेख के अभाव में बदहाल हो रहा डॉ. राममनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान
Kannauj News - कन्नौज के मानपुर ग्राम पंचायत में डॉ. राममनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान की हालत खराब हो रही है। यहाँ पेयजल, टूटे झूले और बंद शौचालयों की सुविधा नहीं है। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले जर्जर हो...
कन्नौज। कन्नौज विकास खंड की मानपुर ग्राम पंचायत में तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार में स्थापित कराए गए डॉ. राममनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क के हालात जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बदतर हो रहे हैं। यहां आने वाले लोगों को सुविधाएं मिलना तो दूर की बात है, बुनियादी जरूरूतें मिलना भी दूभर है। यहां पेयजल की सुविधा के लिए लगाया गया आरओ वॉटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। जबकि नल की टोटियां भी टूटी पड़ी हैं। इतना ही नहीं पार्क मं लगे झूले तक टूट चुके हैं। बावजूद इसके इसपर ध्यान देने की जरूरूत नहीं समझी जा रही है।समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास खंड की ग्राम पंचायत मानपुर में डॉ. राममनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क की स्थापना कराई थी। इस पार्क में रोजाना मार्निंग एवं ईवनिंग वॉक करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। जबकि नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए यह पार्क खेलने की बेहतर जगह बना हुआ है। यह बात अलग है कि पार्क शहर से फिलहाल दूर है, फिर भी यहां बच्चों का आना जाना अच्छी संख्या में होता है। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए थे जो जर्जर हो रहे हैं। इयस पार्क की ठीक से देख रेख न हो पाने के चलते जो संसाधन बचे हैं वह भी खराब होने लगे हैं। इन झूलों पर बैठने वाले बच्चों के अभिभावकों को डर सताता रहता है। झूलों में महीनों से ग्रीसिंग तक नहीं हुई है। कई झूलों में नट बोल्ट गायब हो चुके हैं। स्लाइड झूलों के पास जमीन बैठ गई है। जिसके कारण ऊपर से नीचे सरक कर आने वाले बच्चे अक्सर चोटिल होते हैं। इतना ही नहीं एक स्लाइड झूले की स्लाइड ही टूट चुकी है। जिनमें अक्सर बच्चों के पैर फंस कर चोटिल होते देखा गया है।
शौचालयों में लटका रहता ताला
पार्क में लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनवाए गए थे। यहां एक महिला व एक पुरुष शौचालय स्थापित है। हालांकि यह सिर्फ दिखावे के लिए ही हैं क्योकि यह हमेशा बन्द ही रहते हैं। पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि यहां बच्चों के अलावा महिला एवं पुरुष दोनों ही आते हैं। जिन्हें शौचालय की भी आवश्यकता होती हैं लेकिन शौचालय में ताला किसके आदेश पर और क्यों लटका हुआ है। यह नहीं मालूम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।