New CCTV System to Enforce Traffic Rules in Jaunpur शहर के चार चौराहे पर लगेगे हाई फाई कैमरे, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsNew CCTV System to Enforce Traffic Rules in Jaunpur

शहर के चार चौराहे पर लगेगे हाई फाई कैमरे

Jaunpur News - जौनपुर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चार प्रमुख चौराहों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे सीधे यातायात पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। नियमों का उल्लंघन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 16 May 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
शहर के चार चौराहे पर लगेगे हाई फाई कैमरे

जौनपुर। जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नई तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। शहर के चार प्रमुख चौराहों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। जिनमें पालीटेक्निक, जेसीज, सिपाह और पचाहटिया तिराहा शामिल हैं।साथ ही।सभी कैमरे सीधे यातायात पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियम तोड़ता हुआ पाया जाता है तो ऑटोमैटिक चालान कटेगा और चालान की कापी वाहन मालिक को भेजा जाएगा। साथ ही इनमें से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना, सीट बेल्ट न लगाना और अव्यवस्थित पार्किंग शामिल हैं।टीएसआई सुशील मिश्रा ने बताया कि यह प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंतिम चरण में हो गा साथ ही चौराहों का चयन वाहनों की अधिक आवाजाही के आधार पर किया गया है।

यह व्यवस्था यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के साथ जाम की समस्या से निजात दिलाने को भी कम करेगी। और वर्तमान में कई वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और जागरूकता अभियान भी प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं। नई व्यवस्था अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।