DM Shashank Shubhankar Reviews Women s Dialogue Program Progress in Bihar महिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेश, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDM Shashank Shubhankar Reviews Women s Dialogue Program Progress in Bihar

महिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेश

महिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेशमहिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेशमहिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेशमहिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 16 May 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेश

महिलाओं की राय को विभागीय पोर्टल पर लोड करने का आदेश डीएम शशांक शुभंकर ने की महिला संवाद की समीक्षा, दिये कई आदेश जिले में 2214 जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम जारी फोटो: डीएम: कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को महिला संवाद की समीक्षा बैठक करते डीएम शशांक शुभंकर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अब तक प्राप्त महिलाओं की आकांक्षाओं व सुझावों का फीडबैक लिया गया और उन पर अमल के निर्देश दिए गए। डीएम ने संबंधित विभागों को आदेश दिया कि महिलाओं द्वारा दिये गए सुझाव की सूची तैयार कर विभागीय वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

मौके पर डिप्टी कलेक्टर रंजीत कुमार, श्वेता कुमारी, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के निदेशक पन्नालाल, जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक राजीव रंजन और जीविका डीपीएम संजय प्रसाद पासवान मौजूद थे। 2214 जगहों पर महिला संवाद जारी: बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिले के 20 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित 2214 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 1100 से अधिक स्थानों पर संवाद हो चुके हैं। हर दिन लगभग 40 ग्राम संगठनों में महिला संवाद हो रहे हैं, जिनमें गांव की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। महिला संवाद के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वीडियो फिल्म के माध्यम से जागरूकता लाई जा रही है। साथ ही महिलाओं से विभिन्न विषयों पर सुझाव लेकर उन्हें दर्ज किया जा रहा है, जिन्हें संबंधित विभागों तक भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।