Bihar Election Strategy Sudhakar Singh Advocates Win Booth Win Bihar बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Election Strategy Sudhakar Singh Advocates Win Booth Win Bihar

बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकर

बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकरबूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकरबूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकरबूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 16 May 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकर

बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत: सुधाकर फोटो: परिचर्चा: इस्लामपुर के टाउन हॉल में सामाजिक न्याय परिचर्चा में सांसद सुधाकर सिंह, विधायक राकेश कुमार रौशन व अन्य। इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखण्ड के टाउन हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल की सामाजिक न्याय परिचर्चा हुई। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कार्यकर्ताओं से गाँव-गाँव जाकर मतदाताओं को जोड़ने और मतदान बढ़ाने की अपील की। अभियान से जिले की सात में से तीन विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य है। कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने के बजाय प्रत्येक बूथ पर वोटर लिस्ट के साथ युवा अध्यक्ष बनाकर मतदाताओं को उत्साहित करें।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ जीतो, बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत है। संगठन में सभी जाति और धर्म को सम्मान देते हुए सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार से तीन लाख लोग रोजगार के लिए पलायन कर चुके हैं, जबकि सरकार रोजगार देने में नाकाम रही। बंगाल में 80-85 फीसदी मतदान होता है, लेकिन बिहार में केवल 50-60 फीसदी। इस्लामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन ने ‘चलो गाँव की ओर अभियान के तहत पेयजल, बिजली और भूमिहीनों की समस्याओं पर मुहिम चलाने को कहा। मौके पर सतीश कुमार, युगेश्वर प्रसाद सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।