Transport Department Cracks Down on Illegal Private Buses सात प्राइवेट बस सीज और सात के काटे चालान, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTransport Department Cracks Down on Illegal Private Buses

सात प्राइवेट बस सीज और सात के काटे चालान

Hapur News - - उप संभागीय परिवहन विभाग ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों के साथ चलाया अभियान ग के अधिकारियों के साथ चलाया अभियान फोटो संख्या-33 हापुड़, संवाददाता। उप

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 17 May 2025 07:20 PM
share Share
Follow Us on
सात प्राइवेट बस सीज और सात के काटे चालान

उप संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ रमेश चौंबे व एआरएम रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 प्राइवेट बसों पर कार्यवाही की गई। इसमें छह बसों को सीज किया गया। जबकि सात प्राइवेट बसों के चालान किए गए। पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि जिले में डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार की देर रात पिलखुवा और निजामपुर बाईपास पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच प्राइवेट बसों को सीज किया गया। इन प्राइवेट बसों के पास मानकों के विपरित सवारी परिवहन कर रहे थे। इसके अलावा प्रपत्रों की कमी थी, जिस कारण इन्हें सीज किया गया।

जबकि यातायात नियमों की अवेहलना करने वाली सात प्राइवेट बसों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।