गोलघर की सड़क पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय की गूंज
Gorakhpur News - -भाजपा के साथ व्यापारी संगठनों ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली -जल शक्ति मंत्री के

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को लेकर भाजपा के साथ व्यापारी संगठनों ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू हुई यात्रा गोलघर से होते हुए काली मंदिर स्थित पटेल चौराहे पर संपन्न हुई। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में निकली यात्रा में लोगों का उत्साह देखते हुए बन रहा है। हाथों में तख्तियां लिए लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री एवं गोरखपुर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा तिरंगा लहराकर किया।
मंत्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में जो तबाही मचाई उसे पूरी दुनिया ने देखा और पूरी दुनिया इस बात को मान रही है कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की स्पष्ट विजय है। भारत के एक और हमले को झेलना पाकिस्तान के बस की बात नहीं थी। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भारतीय सेना के शौर्य का लोहा मान रही है। पूरा विश्व यह जान चुका है कि नये भारत की ओर आंख उठाने का मतलब विनाश और महाविनाश। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश ही नहीं पूरी दुनिया में तिरंगा का मान व शान बढ़ाने का कार्य किया है। राष्ट्रवाद का अलख देश में जग रहा है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के नीति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम और सम्मान देने के लिए निकले हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। यह नया भारत है जो न सिर्फ आतंकियों को मिट्टी में मिलाता है बल्कि उनके आकाओं को घर में घुसकर मारता है। अध्यक्षता व आभार महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव व संचालन अच्युतानंद शाही ने किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुष्प दंत जैन, चिरंजीवी चौरसिया, विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। व्यापारियों की रही सहभागिता व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य पर पूरे देश को गर्व है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया के साथ संगठन के पदाधिकारियों से सहभागिता की। इस दौरान आनंद गुप्ता, गोलू कुशवाहा, सतीश यादव, गौरव गुप्ता, मणि नाथ गुप्ता, सूरज पांडेय, अनिल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेश छापड़िया, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, समस्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल, मदन अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। भाजपा पार्षदों की रही मौजूदगी तिरंगा यात्रा में बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, शशांक सोनकर, बबलू गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, अशोक मिश्रा, पिंटू गौड़, चन्द्र प्रकाश सिंह गोली, रणंजय सिंह जुगनू आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।