Tragic Death Woman Hangs Herself After Domestic Dispute in Kusmahi Kala Village पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Death Woman Hangs Herself After Domestic Dispute in Kusmahi Kala Village

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

Ghazipur News - नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में शनिवार की आधी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 13 April 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में शनिवार की आधी रात के बाद पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति भोजन करने के बाद रात में खेत पर सोने चला गया था। घर पर चार साल का बच्चा अपने दादी के साथ सो गया था। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आराोप लगाया है। पुलिस ने सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कर अरापियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया है।

कुसम्ही कला गांव निवासी कैलाश राम की पत्नी 26 वर्षीय पत्नी नेहा की किसी बातर को लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद पति खेत पर सोने चला गया। घर पर चार साल का बच्चा आर्यन अपनी दादी के साथ सो गया था। रविवार की अलसुबह बच्चा जब अपनी दादी शीला के साथ मां के कमरे में गया तो देखा कि पंखे के हुंक से उसका शव लटक रहा था। यह देखते ही वह रोने और बिलखने लगे। आवाज सुनकर पास पड़ोस समेत ग्रामीण भी मौके पर आ गए। किसी तरह से लोगों ने महिला के शव को नीचे उतारा। जानकारी होने के बाद मायके वाले भी मौके पर आ गए। महिला के पिता हाथी खाना हुसैनपुर गांव निवासी शिवगोविंद राम ने बताया कि नेहा से 26 जून 2020 में हुई थी । ससुराल के तरफ से बार- बार दहेज की मांग की जा रही थी । इसके लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।