Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsCongress Protests Against MP Minister Vijay Shah s Offensive Comment on Army Officer
अमेठी-बीजेपी मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Gauriganj News - मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजFri, 16 May 2025 12:20 AM

मुसाफिरखाना। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर में मार्च निकालते हुए मंत्री विजय शाह से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सुनील सिंह, मनोज कश्यप, अकील हैदर, मुजम्मिल, अवनीश मिश्रा सेनानी, कय्यूम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने इसे भारतीय सेना और महिलाओं का अपमान बताया और मंत्री के बयान की निंदा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।