Grand Procession Marks Start of 7-Day Musical Valmiki Ramayana Katha in Ghatwa Village रामायण कथा के पूर्व निकली शोभायात्रा, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Procession Marks Start of 7-Day Musical Valmiki Ramayana Katha in Ghatwa Village

रामायण कथा के पूर्व निकली शोभायात्रा

Gangapar News - सप्तदिवसीय बाल्मिकी रामायण कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा-करछना।क्षेत्र के घटवा गांव में सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद् बाल्मिकीय रामायण कथा के पूर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 17 May 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
रामायण कथा के पूर्व निकली शोभायात्रा

क्षेत्र के घटवा गांव में सप्तदिवसीय संगीतमय वाल्मीकि रामायण कथा के पूर्व शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कथा वाचक आचार्य देवब्रत की अगुवाई में कथा श्रवण कर रहे है। पं ओंमकारनाथ शुक्ल एवं शिवकुमारी शुक्ला के साथ ग्रामीण शोभायात्रा में शामिल रहे। कथा स्थल शिवकुमारी बालिका इंटर कॉलेज घटवा से आरंभ हुई शोभायात्रा में कलश, ध्वज पताका और गाजे बाजे के साथ ग्रामदेवी समेत गांव के मंदिर और नगर से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। स्थल पूजन और रामायण पूजन के उपरांत कलश स्थापित किया गया। कथा वाचक आचार्य देवब्रत ने रामायण कथा के श्रवण से जीवन को धन्य करने के लिए सभी ग्राम वासियों समेत क्षेत्र वासियों का भी आह्वाहन किया।

उन्होंने कहा कि रामायण कथा बहुत दुर्लभ है। रामायण कथा रविवार से आरंभ होकर 26 मई तक चलेगी। 27 मई को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।