Brilliant Plans for Parshuram Shobha Yatra by Brahmin Samaj Mahasabha इटावा में परशुराम शोभा यात्रा के लिए हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBrilliant Plans for Parshuram Shobha Yatra by Brahmin Samaj Mahasabha

इटावा में परशुराम शोभा यात्रा के लिए हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

Etawah-auraiya News - ब्राह्मण समाज महासभा ने नुमाइश चौराहा पर बैठक आयोजित की। इसमें 29 अप्रैल को होने वाली परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने की चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने बताया कि इस बार यात्रा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाTue, 1 April 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में परशुराम शोभा यात्रा के लिए हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन नुमाइश चौराहा पर किया गया। जिसमें 29 अप्रैल को शहर में निकलने वाली परशुराम शोभा यात्रा को और अधिक भव्य और विशाल बनाना था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने बताया कि इस बार शोभायात्रा और अधिक भव्य होगी। यात्रा में महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती महाराज तथा महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती की भी सहभागिता होगी। भगवान परशुराम के स्वरूप में पिलुआ महावीर के महंत हरभजन दास महाराज रथ पर विराजमान होंगे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया की प्रति माह यह बैठक संपन्न होगी और किसी एक 70 वर्ष से अधिक बुजुर्ग का सीनियर सिटीजन के रूप में सम्मान किया जाएगा। विचार गोष्ठी के बाद सभी ने एक दूसरे को हिंदी नववर्ष की शुभकामनायें दी। दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए नुमाइश चौराहे तक पद संचलन किया। संरक्षक मंडल के सदस्य प्रेम शंकर शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, धीरेंद्र चौबे, श्याम चौधरी, राजेश कुमार बाजपेई, कमल किशोर बाजपेई राजेंद्र त्रिपाठी ने सभी लोगों का अभिवादन किया। जिला अध्यक्ष एस के दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष शिवम दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम तिवारी व कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी, अनिल चतुर्वेदी, अवनीश दीक्षित, विवेक दुबे, देवकीनंदन त्रिपाठी, के के त्रिपाठी, अवधेश दुबे, गोविंद माधव दुबे, आकाश मिश्रा, राजेश दुबे, आकाश दुबे, लव पांडे, अमित तिवारी, रोहित तिवारी, अखिलेश दुबे, आशीष मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।