गुरू ही ले जाता है अज्ञानता से ज्ञान की ओर
Etah News - मानव उत्थान सेवा समिति ने नील नगर रिसौली में सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया। महात्मा मुसाफिरनंद महाराज और संध्या बहन ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान के बिना जीवन पशु समान होता है। सच्चे गुरु की आवश्यकता और गुरु...

मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से नील नगर रिसौली में धर्मेन्द्र के निवास पर आयोजित सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा मुसाफिरनंद महाराज और संध्या बहन ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन पशु समान होता है। खाना-पीना, सोना और काम-वासना तो पशुओं में भी होती है। मनुष्य की विशेषता यहीं है कि वह परमात्मा का ज्ञान प्राप्त कर सकता है। आज के युग में भी अध्यात्म ज्ञान प्राप्त करने के लिए सच्चे गुरु की आवश्यकता होती है। गुरु की महिमा को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ‘गु का अर्थ है अंधकार और ‘रु का अर्थ है प्रकाश।
जो गुरु अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर कर हृदय में आत्मज्ञान का प्रकाश कर दे, वही सच्चा गुरु होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।