मधुमक्खी के हमले से आधा दर्जन लोग घायल
Bulandsehar News - बुलंदशहर के पहासू में काली नदी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास मधुमक्खियों के हमले से आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कई लोगों ने पेट्रोल पंप...

बुलंदशहर। पहासू में काली नदी के पास पेट्रोल पंप के पास मधुमक्खी के हमले से आठ लोग घायल हो गए। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई राहगीरों ने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर जान बचाई। काली नदी स्थित श्मशान घाट के अंदर मधुमक्खियों के छत्ते बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि किसी ने छत्ते पर कुछ मार दिया। इससे मधुमक्खियां पेट्रोल पंप के पास मंडराने लगी। इससे अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से राहगीर रनवीर, कासिम, मूला, इब्राहीम, अशोक, रामबाबू, सुभाष, सारंगपुर निवासी विजपाल घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध पास के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।