अस्पताल में गोली चलाने के आरोपी गिरफ्तार
Bijnor News - कोतवाली शहर पुलिस ने दो पूर्व कर्मचारियों कार्तिक और रुस्तम को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हीलर्स अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर गोली चलाई। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।...

कोतवाली शहर पुलिस ने अस्पताल में गोली चलाकर सनसनी फैलाने के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हीलर्स अस्पताल के इमरजेंसी के गेट पर दो बाइक सवारों ने गोली चलाकर सनसनी फैला दी थी। अस्पताल की मैनेजर आयुषि सिंघल पुत्री राजीव कुमार सिंघल निवासी प्रगति विहार कालोनी कोतवाली शहर ने अस्पताल के पूर्व कर्मचारी कार्तिक व रुस्तम के खिलाफ दो हवाई फायर कर सनसनी फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्तिक व रूस्तम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक तमन्चा 315 बोर, दो कारतूस बरामद किए है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।