Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsIsolation wards made in GRP police stations of Bareilly

बरेली के जीआरपी थानों में बन गए आइसोलेशन वार्ड

Bareily News - कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती देखकर जीआरपी ने आइसोलेशन वार्ड थानों में बनाना शुरू कर दिए हैं। हर थाने में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है। जंक्शन,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 21 April 2021 03:06 AM
share Share
Follow Us on
बरेली के जीआरपी थानों में बन गए आइसोलेशन वार्ड

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती देखकर जीआरपी ने आइसोलेशन वार्ड थानों में बनाना शुरू कर दिए हैं। हर थाने में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है। जंक्शन, बरेली सिटी, चंदौसी, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत सभी जीआरपी थानों में आइसोलेशन वार्ड बने हैं।

बरेली जंक्शन जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह राणा का कहना है, कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कई जवान भी संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए मुख्यालय के निर्देश पर सभी थानों में दो-दो बेड का एक-एक आईसोलेशन वार्ड बनाया गया। बरेली सिटी और बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है। जिसमें दो कर्मचारियों को आइसोलेट किया जा सकेगा। वार्ड में पानी, पंखा, सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि की व्यवस्था की गई है। जिससे आइसोलेट होने वाले कर्मचारी को किसी प्रकार की असुविधा महसूस न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें