India s Valor Flag March Celebrates Operation Sindoor Success and Honors Armed Forces भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsIndia s Valor Flag March Celebrates Operation Sindoor Success and Honors Armed Forces

भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

Bareily News - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेनाओं के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक डॉ. एमपी आर्य की अगुवाई में यात्रा ने कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 17 May 2025 06:37 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेनाओं के सम्मान में शुक्रवार को कस्बे में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसमें लोग भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। विधायक डॉ. एमपी आर्य के नेतृत्व में कस्बे के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज से शुरू हुई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग, कचहरी मार्ग, बाईपास चौराहे से होकर पटेल चौराहे पर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे।

इस दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसमें विधायक डॉ. एमपी आर्य, विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार, रवि शंकर गंगवार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, रवींद्र सिंह राठौर, शिव मंगल सिंह साहू, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अर्बन बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, लेखराज गंगवार, विशाल गंगवार, समाजसेवी रमेश गंगवार, नत्थूलाल आर्य, नन्द किशोर श्रीवास्तव, बार के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, रामप्रकाश गंगवार, मनोज दिवाकर, देवपाल पटेल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।