Congress Protests Against Madhya Pradesh Minister s Insulting Remarks on Colonel Sofia Qureshi सोफिया पर टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCongress Protests Against Madhya Pradesh Minister s Insulting Remarks on Colonel Sofia Qureshi

सोफिया पर टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। पाक को सबक सिखाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर अर्मादित टिप्पणी करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 16 May 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
सोफिया पर टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

मीरगंज, संवाददाता। कर्नल सोफिया कुरैशी पर अर्मादित टिप्पणी करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने देश की बेटी का अपमान, देश नारी सेना का अपमान आदि नारे लगाए। मंत्री को मंत्री पद से हटा कर गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा मध्य प्रदेश के मंत्री की अमर्यादित भाषा देश सेना और नारी को मनोबल गिराती है। जिला उपाध्यक्ष मो. इल्यास अंसारी ने कहा विजय शाह जैसे लोग देश की अखंडता के लिए खतरा हैं।

जो पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहिन बता कर देश और सेना का अपमान करते हैं। ऐसे लोगों पर तत्काल राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कार्यक्रम में मुराद बेग, हाजी अली बहादुर खां, संदीप शर्मा, बाबू अंसारी, छेदा लाल गुर्जर, तोयब अली, रामपाल माली, मो. शफी, इस्तकार साबरी, जाकिर मास्टर, ज़ाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।