Massive Fire at Wedding House in Banda Destroys Dowry and Family Belongings शादीवाले घर में आग से धमाके के साथ फटे तीन सिलेंडर, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsMassive Fire at Wedding House in Banda Destroys Dowry and Family Belongings

शादीवाले घर में आग से धमाके के साथ फटे तीन सिलेंडर

Banda News - बांदा। संवाददाता बबेरू में शादीवाले घर में चूल्हे के बगल रखे रसोई गैस सिलेंडर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSat, 17 May 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
शादीवाले घर में आग से धमाके के साथ फटे तीन सिलेंडर

बांदा। संवाददाता बबेरू में शादीवाले घर में चूल्हे के बगल रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे चीख-पुकार मच गई। लगातार तीन सिलेंडर धमाके साथ फटने से शादीवाला पूरा घर उजड़ने के साथ मोहल्ले में हड़कंप मच गया। विकराल आग ने युवती की शादी का पूरा सामान, गृहस्थी जलाकर राख कर दी। दमकल काफी मशक्कत के बाद आग को काबू कर पाई। युवती की मां और भाई झुलस गए। कस्बे के अंबडेकरनगर निवासी सुनीता पुत्री स्वर्गीय रामलाल वर्मा की शनिवार को बारात आनी है। गुरुवार रात घर में तेल व माई बनाने का कार्यक्रम चल रहा था। चूल्हे में माई बनाई जा रही थी।

अचानक बगल में रखे तीन रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। घर के अंदर मौजूद महिलाएं, बच्चों समेत सभी लोग चिल्लाते हुए बाहर को भागे। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले दो गैस सिलेंडर तेज धमका के साथ फट गए। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। थेड़ी ही देर में तीसरा सिलेंडर भी धमाके के साथ फटा और उसके हिस्से करीब 100 मीटर दूर गिरे। इससे आसपास के परिवार भी अपने-अपने घर से बाहर सड़क पर आग गए। आग ने पड़ोस के तीन और घरों को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल और नायब तहसीलदार मनोहर सिंह को दी। सूचना के करीब एक घंटा बाद दमकल पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। इससे पहले सुनीता की शादी का पूरा सामान, परिवार की गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग से सुनीता की मां और भाई हरेन्द्र झुलस गये। एमपी में बलकौरा चंदाला से आएगी बारात सुनीता की मां कमला देवी ने बताया कि बारात मध्य प्रदेश में बलकौरा चंदला से आए। पूरा परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। नाते-रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। जब आग लगी। उस वक्त महिलाएं और बच्चे घर के अंदर रहीं। नाते-रिश्तेदार बाहर थे। आग काफी विकराल होने की वजह से बेटी के दहेज का सामान भी बाहर न निकाल पाए। सबकुछ जलकर राख हो गया। मदद को बढ़े हाथ जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ विवेकानंद गुप्ता, जयकरन श्रीवास, सांसद कृष्णा पटेल, दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सभासद रामकृपाल मौर्या पहुंचे। किसी ने नकद आर्थिक सहायता दी तो किसी ने सुनीता की शादी में राशन और सब्जी आदि का इंतजाम करने का भरोसा दिया। मोहल्ले के लोग भी मदद के लिए आगे आए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी पीड़ित परिवार के मदद के लिए मुहिम चलाई गई। 10 साल पहले पिता का उठ गया था साया कमला के दो बेटे और एक बेटी है। 10 साल पहले उनके पति की मौत हो गई। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद मां ने मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को पाला। किसी तरह पैसे जुटाकर बेटी की शादी का इंतजाम किया तो आग ने सबकुछ लील लिया। तीसरा फटा सिलेंडर पड़ोसी जंगलिया के घर में जाकर गिरा। इससे भूसा सहित अन्य सामान, 12 हजार रुपये नगद जल गये। कमल किशोर और अनूप सिंह के घर में भी आग से नुकसान हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।