थारू जनजातीय गांव में हुआ अखंड रामायण पाठ
Balrampur News - भारत-नेपाल सीमा से सटे बेतहानिया मोहकमपुर गांव में एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ और रामाधुन कीर्तन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम थारू नेता अंग्नू प्रधान के संरक्षण में शिव मंदिर में हुआ, जिसमें कई ग्रामीणों...

जरवा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू जनजाति बहुल बेतहानिया मोहकमपुर गांव में शनिवार को एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ व रामाधुन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। यह मांगलिक कार्यक्रम गांव के वरिष्ठ थारू नेता अंग्नू प्रधान के संरक्षण में बेतहानिया स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। गांव के मुख्य द्वार को कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बनाया गया। जिसे स्थानीय निवासियों ने परंपरागत शैली में स्वनिर्मित किया है। अखंड रामायण पाठ शनिवार अपराह्न 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका समापन रविवार को लगभग दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस आयोजन में समर्पित चार टोली बनाई गई है, जिनमें लगभग 20-20 लोगों का समावेश है।
सभी टोली अपने-अपने निर्धारित समय पर पाठ की जिम्मेदारी निभा रही है। कार्यक्रम स्थल पर मंगल, शीला, शिकारी, संदीप, सूरज, कमल, राजाराम समेत कई अन्य स्थानीयजन उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही ग्राम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। अंग्नू प्रधान ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष विवेक गोयल के सहयोग से मंदिर में रेलिंग व गेट आदि का निर्माण कराया गया है। अब मंदिर के प्रथम तल के सौंदर्यीकरण कराने को लेकर विवेक गोयल ने आश्वासन दिया है। थारू जनजाति की सांस्कृतिक परंपराओं की यह झलक न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि अपनी विशिष्ट पहचान और परंपराओं को संजोए रखने की प्रेरणा भी देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।