Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Two Arrested for Rape and Filming of Minor in Azamgarh

किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित किशोरी की मां ने 11 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 19 Sep 2024 06:36 PM
share Share

आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को छाता का पुरा अंडरपास के समीप से गुरुवार की सुबह पकड़ा गया। पीड़ित किशोरी की मां ने 11 सितंबर को एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि 20 अगस्त को युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी के अलावा एक अन्य युवक का भी नाम प्रकाश में आया। कप्तानगंज थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ गुरुवार की सुबह दोनों आरोपियों को छाता का पुरा अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए राजेश निषाद पुत्र केदार निषाद व अरविंद निषाद पुत्र गयादीन निषाद ग्राम टहर किशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज के निवासी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें