Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsNational Nutrition Campaign Launched in Sohawal to Combat Malnutrition Among Children and Women

कुपोषण से लड़ने के लिए सोहावल में पोषण अभियान शुरू

Ayodhya News - सोहावल तहसील में राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत हुई है, जो बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्टंटिंग, वजन की समस्या और एनीमिया को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 21 April 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
कुपोषण से लड़ने के लिए सोहावल में पोषण अभियान शुरू

सोहावल,संवाददाता। सोहावल तहसील में राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान मे कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्टंटिंग,कम या ज्यादा वजन की समस्या और एनीमिया को कम करना है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इसे जन आंदोलन का रूप दे रहा है। इस दौरान शनिवार को सोहावल में सातवें पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम सोहावल अभिषेक कुमार सिंह ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण थीम पर रंगोली बनाई। कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान स्टॉल में शाला पूर्व शिक्षा सामग्री,एनीमिया रोकने के लिए हरी सब्जियां,प्रोटीन वाली दालें और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी का प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें