महिला संवाद में महिलाओं ने जताई अपनी आकांक्षाएं
महिला संवाद में महिलाओं ने जताई अपनी आकांक्षाएं
बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड के गंगासराय पंचायत स्थित सांस्कृतिक सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं व आकांक्षाओं को सीधे सरकार तक पहुंचाना था। महिला संवाद जागरूकता वाहन के साथ पहुंचे टीम के सदस्यों ने डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित तीन लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया। जिसमें महिला आरक्षण, जीविका योजना, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह रोकथाम, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएं प्रमुख थी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योजनाओं की जानकारी पाकर उत्साह प्रकट किया और अपनी समस्याएं एवं मांगें भी ऑनलाइन माध्यम से राज्य सरकार को भेजी। इन मांगों को आगे जिला मुख्यालय द्वारा संज्ञान में लिया जाएगा। टीम के सदस्यों में शामिल मितुल कुमार, राजकुमार कन्हैया, मनीष मारिया और शशिभूषण ने बताया कि बिहार के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। महिलाएं अब अपने अधिकारों और विकास के अवसरों को लेकर सजग हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संवाद के माध्यम से महिलाएं अपने गांव के विकास से जुड़ी इच्छाएं और सुझाव भी साझा कर रही है। कार्यक्रम में गंगासराय एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। जिनमें समाज के विभिन्न तबकों की भागीदारी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।