Farmers Struggle with Weather Woes as Rainfall Delays Impact Sugarcane Production बादलों की बेरुखी से किसान परेशान, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Struggle with Weather Woes as Rainfall Delays Impact Sugarcane Production

बादलों की बेरुखी से किसान परेशान

Amroha News - मौसम की स्थिति ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की कमी से गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने आम लोगों को परेशान किया है। उप कृषि निदेशक ने किसानों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 18 May 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
बादलों की बेरुखी से किसान परेशान

मौसम की रूसवाई ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अच्छी बारिश नहीं होने से गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में उड़ रहे बादल बिन बरसे किसानों को रिझा कर लौट रहे हैं। अच्छी बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाला दिया है। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से आमजन का बुरा हाल रहा। पूरे दिन पसीने से तरबतर रहे। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के चलते बिजली कटौती ने भी रुलाना शुरू कर दिया है। जिले में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है।

सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसानों पर आर्थिक मार पड़ रही है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि किसान धैर्य रखें। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बार अपने निर्धारित समय पर बारिश शुरू होगी मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश दस्तक देगी। 20 मई के बाद हल्की बारिश होने की संभावना जलाई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।