Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Amazing story of strange love Even two years of jail could not separate jamanat milte hi hue fana

अजब प्रेम की गजब कहानी; दो साल की जेल भी नहीं कर सकी जुदा, जमानत मिलते ही हुए फनां

यूपी के सहारनपुर में गन्ने के खेत में प्रेमी युगल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने दोनों को अलग करने की खूब कोशिश की थी। युवक को जेल भी भेज दिया था। जमानत पर बाहर आते ही दोनों ने साथ जी नहीं पाने पर साथ मरने का फैसला कर लिया।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
अजब प्रेम की गजब कहानी; दो साल की जेल भी नहीं कर सकी जुदा, जमानत मिलते ही हुए फनां

यूपी के सहारनपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक दूसरे से प्यार अथाह प्रेमी करने वाले प्रेमी जोड़े को अलग करने की कई कोशिशें हुईं। लड़के पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाकर जेल भी भेज दिया गया। इसके बाद भी दोनों को अलग-अलग नहीं किया जा सका। जमानत पर जेल से बाहर आते ही दोनों ने ऐसा फैसला कर लिया जो दोनों परिवारों को जीवन भर का दर्द दे गया। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना नानौता के गांव हुसैनपुर की है। यहां के जंगल में गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव के पास सल्फास का पैकेट भी पड़ा मिला है।

मंगलवार की शाम करीब तीन बजे हुसैनपुर गांव निवासी अंकित पुत्र श्याम के गन्ने के खेत में उनका बटाईदार काला पुत्र सिमरू सिंचाई कर रहा था। तभी उसकी नजर खेत के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़े युवक और युवती के शवों पर पड़ी। युवक की पहचान हुसैनपुर निवासी विनय पुत्र रत्न सिंह उम्र करीब 26 वर्ष तथा नीलम पुत्री लोकेश उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में की। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें:जौनपुर के बाद मुरादाबाद में हिजाब पर हंगामा, छात्राएं बोलीं- छोड़ देंगे परीक्षा

पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के समीप ही मोबाइल सहित जहरीले पदार्थ के खाली पैकेट बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सचिन पुनिया ने बताया कि हुसैनपुर गांव के जंगल में एक खेत में दो शव मिले हैं। प्रथम दृष्टया दोनों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस को पता लगा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक पहले भी एक बार युवती को भगाकर ले गया था। दोनों एक ही कुनबे के बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें:कुत्ता टहलाने वाले को 30000 और शिक्षामित्रों को 10000, सपा की टिप्पणी पर हंगामा

एसपी ग्रामीण सागर जैन के अनुसार विनय पर दो साल पहले युवती को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके चलते वह जेल में बंद था। वहां से वह कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर छूटा था। इसके बाद दोनों फिर लापता बताए जा रहे थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें