Young Man Commits Suicide Over Wife s Infidelity Case Filed Against Wife and Lover पत्नी ने बनाया आत्महत्या के प्रयास का वीडियो, आधा घंटे बाद युवक ने दी जान, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsYoung Man Commits Suicide Over Wife s Infidelity Case Filed Against Wife and Lover

पत्नी ने बनाया आत्महत्या के प्रयास का वीडियो, आधा घंटे बाद युवक ने दी जान

Aligarh News - फोटो: - कस्बा चंडौस के चामड़ मोहल्ला में हुई घटना, नोएडा में रहता

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 16 May 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी ने बनाया आत्महत्या के प्रयास का वीडियो, आधा घंटे बाद युवक ने दी जान

फोटो: - कस्बा चंडौस के चामड़ मोहल्ला में हुई घटना, नोएडा में रहता था युवक - पत्नी व प्रेमी पर आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मुकदमा हुआ दर्ज चंडौस, संवाददाता। कस्बा चंडौस के चामड़ मोहल्ला में बुधवार को एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंधों के चलते फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना से आधा घंटा पहले भी युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था। तब पत्नी लाइव वीडियो बनाने लगी। उस समय युवक रुक गया। आधा घंटा बाद फिर से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या का उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मूलरूप से चंडौस का रहने वाला अर्जुन पुत्र लालू राम की शादी 13 वर्ष पहले इगलास क्षेत्र के बेसवां कलींजरी निवासी सर्वेश से हुई थी। इन पर नौ साल का बेटा और सात साल की बेटी हैं। अर्जुन नोएडा में मजदूरी करता था और वहीं पत्नी के साथ किराये पर रहता था। चार अप्रैल को सर्वेश अपने प्रेमी अनिकेत के साथ फरार हो गई थी। कुछ दिन बाद नोएडा की थाना 126 सेक्टर पुलिस ने उसे बरामद किया था। लेकिन, उसके अनिकेत से संबंध बने रहे। अर्जुन के विरोध करने पर आएदिन झगड़े होते थे। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सर्वेश ने कहा कि कहीं जाकर मर जा। इसके बाद वह कमरे में जाकर फंदा लगाने लगा। पत्नी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देख अर्जुन ने मोबाइल फोन छीन लिया। कहा कि अब वह ऐसा नहीं करेगा। पत्नी बच्चों के पास आई। इसके पीछे उसने कमरे का कुंडा लगाकर फंदा लिया। आधा घंटा बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो वह बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़ा तो अर्जुन का शव फंदे से लटका था। लोगों ने दरवाजा तोड़ने का वीडियो भी बना लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग आया है। दो दिन पहले पिता को रोते हुए बताया था दर्द मामले में अर्जुन के पिता लालू राम ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि दो दिन पहले वीडियो कॉल पर बेटे से बात हुईं थीं। तब उसने रोते हुए बताया था कि पत्नी और प्रेमी आपस में बात करते हैं। बार-बार कहते हैं कि मरता क्यों नहीं है। उन्होंने इतना टॉर्चर किया है कि अब जीने का मन नहीं करता। वर्जन पत्नी ने आत्महत्या के प्रयास का वीडियो बनाया था। उस समय युवक ने फोन छीन लिया। इसके आधा घंटा बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है। संजीव कुमार तोमर, सीओ गभाना -------------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।