Tribute to Mahendra Singh Tikait Blood Donation and Remembrance by Bhakiyu Members महेंद्र सिंह टिकैत को भाकियू ने दी श्रद्धांजलि, किया रक्तदान, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTribute to Mahendra Singh Tikait Blood Donation and Remembrance by Bhakiyu Members

महेंद्र सिंह टिकैत को भाकियू ने दी श्रद्धांजलि, किया रक्तदान

Agra News - भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। भाकियू सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया और टिकैत के विचारों को आगे...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 16 May 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
महेंद्र सिंह टिकैत को भाकियू ने दी श्रद्धांजलि, किया रक्तदान

कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान भाकियू सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान भी किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। गुरूवार को भाकियू सदस्यों ने वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज, जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इससे पूर्व किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज ने कहा कि बाबा टिकैत देश के किसानों के असली हितैषी थे।

उन्होंने देश के किसानों को मंच देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। इस दौरान शुगर सिंह यादव, चांद मिया, सुरेश सिंह, सत्यवान सिंह, राकेश चतुर्वेदी, राज्यपाल सिंह, केपी सिंह, विनोद शर्मा, दिनेश यादव, मुशीर अहमद, उस्मान सैफी, राजू यादव, जोगिंदर यादव, चंद्रपाल, अमरपाल, रत्नेश, प्रेमवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।