MP BJP Minister Vijay Shah s Controversial Comments on Colonel Sofia Spark Outrage कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMP BJP Minister Vijay Shah s Controversial Comments on Colonel Sofia Spark Outrage

कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Agra News - मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 16 May 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

मध्यप्रदेश के भाजपा के मंत्री विजय विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी पर जिला कांग्रेस के पदधिकारी, कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। बुधवार को अधिवक्ता चैंबर में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्री की टिप्पणी को अमर्यादित बताया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित है। सेना की एक होनहार को भी हिंदू व मुस्लिम के चश्मे से देखना दुर्भापूर्ण है। कर्नल सोफिया का परिवार लगातार देश की सेवा कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया है।

भाजपा मंत्री की यह टिप्पणी में देश का नेतृत्व करने वाली बहादुर महिलाओं का अपमान भी है। भाजपा इस मंत्री को तुरंत बर्खास्त करे। प्रकाशवीर सिंह सोलंकी एडवोकेट व धर्मेश शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के द्वारा स्वत: संज्ञान लिया जाना स्वागत योग्य है। इस बैठक में प्रमुख रूप से बहोरन सिंह राजपूत, महेश सिंह यादव, महेंद्र पाल सिंह राजपूत, राजेंद्र सगर, धर्मेंद्र सिसोदिया, अमित कुमार यादव, रविंद्र सिंह बघेल, अभिषेक सोलंकी, मुकेश कुमार राजपूत, संतोष यादव, राजकिशोर यादव, कुलदीप यादव, शेर सिंह, विनोद यादव, तेजेन्द्र सिंह व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद मियां, दीप कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।