बिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना आरा बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज क्षेत्र के बीबीगंज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के शिकार सभी लोग विंध्याचल से मां भवानी का दर्शन करके लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।
मोहनपुर की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ी ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में लेकर तीन बार टक्कर मारा। इससे बाइक पर सवार युवक बुरी तरह कुचल गया जबकि उसकी पत्नी ट्रक में फंस कर घिसटाने लगी लेकिन ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। घटना में पति की मौत हो गई तो पत्नी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है।
वैशाली सड़क हादसे में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। 80 साल के पुण्यदेव राय के बेटे जितेंद्र राय, बहू और बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं गांव में भी मातम पसरा है।
बिहार के वैशाली जिले में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतक महिलाएं मुजफ्फरपुर के मोतीपुर बखरा की रहने वाली थीं। मरने वालों में 5 महिलएं और चालक शामिल है।
राजधानी पटना में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिलीगुड़ी से छपरा जा रही बस मुजफ्फरपुर में हादसे का शिकार हो गई। चालक के झपकने के कारण पहले बस अनियंत्रित हुई फिर कार को बचाने के चक्कर में बस सड़क पर पलट गई। ढाई दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं।
सुपौल जिले में बालू लदे ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधी रात को हुए एक्सीडेंटे के बाद चीख पुकार मच गई।
जमुई जिले के चंद्रमंजडीह थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ईंट के ढेर से टकरा गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अररिया में तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दी। जिसमें मदरसे के एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भागलपुर जिले में एक दर्दनाक हादस सामने आया है। जब बारात गाड़ी पर गिट्टी लदा हाईवा पलट गया। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बिहार के लखीसराय में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना उस वक्त की है, जब दो बाइकों पर सवार 5 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। ट्रक ने बाइकों को को रौंद दिय।
बिहार में बीते 24 घंटे में अलग-अलग शहरों में हुए सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भी जान चली गई है। बहन की हालत गंभीर है।
आरा जिले के भोजपुर में तिलक समारोह से लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। और आध दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मुसहर जाति के हैं।
पटना में मेट्रो की क्रेन से तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , रीमा की ओर से ऑल्टो कार संख्या डीएल-2 सी- एएम-0169 में चार लोग सवार होकर बागेश्वर आ रहे थे। करीब पांच बजे चिड़क गधेरे से रीमा की तरफ हादसा हुआ है।
सारण जिले के एनएच- 722 पर दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग जाम कर दिया। जिससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र में नगर निगम की गाड़ी और ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरा जिले में बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जब तीन बुरी तरह घायल हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में कर रही
खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बारातियों की कार ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें 4 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
गया जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।
समस्तीपुर में बीती रात हुए सड़क हादसे में जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी बाल-बाल बच गई। ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में विधायक समेत 5 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार में सोमवार हादसों का दिन रहा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ में 17 लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक ही परिवार के 3 लोग भी शामिल है। पूर्वी चंपारण में 3, गोपालगंज में 3, बेगूसराय-आरा में 2-2 मौतें हुई
मृतक महिला के पहचान 40 वर्षीय नीता मांझी के रूप में हुई है। उनके बेटे की उम्र महज 3 साल थी। वह बेलागंज प्रखंड के गांव के निवासी थी। शुक्रवार को नीमा गांव के पास दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए।
पटना में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें पति-पत्नी और बच्ची की मौत हो गई। तीनों भतीजी के रिसेप्शन से लौट रहे थे। एक साथ घर से तीन आर्थियां निकलीं, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बिहार के कैमूर जिले में मोहनियां क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में स्कॉर्पियो और बाइक के आने से दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर पुलिस टीम पहुंची है।
हाईवा की चपेट में आने वाले मृतकों की पहचान हो गई है। मरने वालों में मोहम्मद अनवार, मोहम्मद अंजार और मोहम्मद फरहान शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अवैध रूप से मिट्टी खनन के कारण यह दर्दनाक घटना घटी।
नालंदा में छात्रा की मौत पर भारी बवाल हो गया। जब आक्रोशित भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने किसी तरह बस चालक की जान उग्र भीड़ से बचाई।
समस्तीपुर में गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को फूंक दिया। और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की । जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
पटना में एनएच 139 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। खड़े ट्रक में तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। और ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
बिहार में घना कोहरा कई जगह सड़क हादसों की वजह बना। जब मुजफ्फरपुर में NH-57 पर आपस में आधा दर्जन गाड़ियां टकरा गई। जिसमें 6 लोगो जख्मी हो गए। वहीं इस हादसे के चलते 5 घंटे हाईवे जाम रहा।