दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खाना बनाने के दौरान नमक को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक आदमी ने दूसरे पर कांच के टुकड़ों से वार कर उसकी जान ले ली। झगड़े में दूसरा आदमी भी घायल हुआ है।
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि वे शुक्रगुजार होंगे कि उन्हें कम से कम 1 अंक तो मिला।
दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली बात को लेकर हुई तीखी बहस के दौरान दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमले में एक आदमी घायल भी हुआ है। पुलिस ने 65 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में एक बिजनेसमैन को गोली मारने का मामला सामने आया है। वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो अप्रवासियों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करवाता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित छह अवैध बांग्लादेशियों और उसके पांच भारतीय साथी को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना महज चार साल की उम्र में भारत में प्रवेश कर गया था।
राजधानी दिल्ली के जापानी पार्क में आज सुबह एक लड़की की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरों के इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दुबई में बैठे सरगना आमिर पाशा द्वारा नियंत्रित यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में लग्जरी गाड़ियों की चोरी करता था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वजीराबाद इलाके से गैंगरेप के एक फरार हथियारबंद आरोपी को बीच सड़क पर हल्का बल प्रयोग कर धर दबोचा। इस दौरान पुलिस की ओर से न कोई फायरिंग की गई, न लाठी चली। बीते शनिवार की रात में हुआ यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
दिल्ली पुलिस ने 6500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान 275 वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस ने कहा कि ऐसा महिलाओं और कमजोर समूहों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए किया गया है।
दिल्ली में मामूली बात को लेकर शुरू हुए झगड़े के बाद मर्डर की कई घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली में देखने को मिला, जहां छोटी सी बात पर हुए झगड़े में 40 साल के शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस को नाले से मृतक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है।