राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर साइंस सेंटर में तीन दिनी कार्यक्रम शुरू
तकनीक व नवाचार के शिक्षा में उपयोग विषय पर हुई कार्यशाला तकनीक व नवाचार के शिक्षा में उपयोग विषय पर हुई कार्यशाला तकनीक व नवाचार के शिक्षा में उपयोग व

गुमला प्रतिनिधि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित साइंस सेंटर में तीन दिनी कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। मौके पर साइंस सेंटर में छात्र-छात्राओं की एक कार्यशाला आयोजित की गयी। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया और रोबोटिक्स,थ्रीडी प्रिंटर व विज्ञान से जुड़ी अन्य चीजों के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों को 35से अधिक प्रोटोटाइप मॉडल की जानकारी दी गयी। मौके पर अविनाश गौरव,बीपीओ दिलदार सिंह,अंकिता विनायक व आकांक्षा ने विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करायी और राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी दिवस पर प्रकाश डाला। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को तकनीक व नवाचार के शिक्षा में उपयोग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी।
सभी स्कूलों को टेक क्वेस्ट ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का लिंक भेजा गया। अगले चरण में संवाद व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।