बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक समेत बीजेपी और जेडीयू के दो नेता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
आरजेडी के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं, यही सत्य है।
विधान परिषद के गेट पर सहयोगी विधायकों के प्रदर्शन में शामिल राबड़ी देवी ने कहा कि आज बिहार में कैसा मंगलराज है जहां दारोगा और सिपाही भी मारे जा रहे हैं।
विपक्षी दलों सदन के बाहर और भीतर दोनों जगह शोर शराबा किया। इस पर विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने विपक्षी दल राजद के विधायक भाई वीरेंद्र को डांट दिया। कहा कि आपका तरीका सही नहीं है, मर्यादा में रहिए।
प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि बिहार में समय से पूर्व विधानसभा चुनाव होने की संभावना बहुत कम है। अगर ऐसा होता भी है तो उनकी जन सुराज पार्टी पूरी तरह तैयार है।
नीतीश सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि एनडीए के सभी दल चुनाव और विपक्ष की चुनौती के लिए हर वक्त तैयार है। जदयू नेता के इस बयान पर राजद और कांग्रेस ने पलटवार किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद बिहार में एनडीए नेताओं का जोश हाई हो गया है। गठबंधन के नेता बिहार चुनाव में अब 200 से ज्यादा सीटें जीतने पर फोकस कर रहे हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ऐलान कर दिया है, कि वो बिहार चुनाव लड़ेंगी। जिसके लिए कई दलों से बातचीत चल रही है। जैसे ही सीट पक्की होगी। मीडिया को अवगत कराऊंगी। आपको बता दें 2024 का लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ा था। लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
बिहार विधान परिषद में विधानसभा कोटे की एक एमएलसी सीट पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। यह सीट आरजेडी के सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द होने पर खाली हुई थी।
तिरहुत एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम निर्दलीय प्रत्याशी और शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी का है, जो पहली वरीयता के दो राउंड में दोगुने अंतर से सबसे आगे चल रहे हैं। पहले चक्र में 3133 और दूसरे चक्र में 3047 वोट मिले हैं।