Hindi Newsबिहार न्यूज़Talks going on with many parties Bhojpuri star Pawan Singh wife Jyoti announces to contest elections

कई दलों से चल रही बातचीत... भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ऐलान कर दिया है, कि वो बिहार चुनाव लड़ेंगी। जिसके लिए कई दलों से बातचीत चल रही है। जैसे ही सीट पक्की होगी। मीडिया को अवगत कराऊंगी। आपको बता दें 2024 का लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ा था। लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, रोहतासWed, 5 Feb 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
कई दलों से चल रही बातचीत... भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कई दलों से बातचीत चल रही है। अभी समय की कमी के कारण पटना नहीं जा पा रही हूं, लेकिन जैसे ही किसी पार्टी से अंतिम मीटिंग होगी। मैं अपनी विधानसभा सीट का ऐलान कर दूंगी। ज्योति ने ये साफ किया कि अगर किसी पार्टी से निकल नहीं मिला तो, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी चुनाव लड़ सकती हैं।

काराकाट और डेहरी में ज्योति सिंह का सक्रियता बढ़ी है। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इन इन दोनों में किसी एक सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में पति पवन सिंह के लिए काराकाट में चुनाव प्रचार किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह की पत्नी ने कहा कि वो किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, यह बाद में ही पता चलेगा, लेकिन. चुनाव मैं निश्चित ही लडूंगी और जनता का प्यार आशीर्वाद मिला तो मैं 2025 के चुनावी मैदान जरूर उतरूंगी।

ये भी पढ़ें:नीतीश की फैन हुईं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, कहा- उन्होंने जो किया वो…
ये भी पढ़ें:काराकाट हारे पवन सिंह की पत्नी अब लड़ेंगी चुनाव; ज्योति बोलीं- जनता तय करेगी सीट
ये भी पढ़ें:कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, लोकसभा चुनाव से जुड़े केस में जमानत

इससे पहले ज्योति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि बिहार के लिए जो काम उन्होने किया है, वो कोई और मुख्यमंत्री नहीं कर सकता। कानून व्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय नीतीश कुमार को दिया। उन्हीं की बदौलत महिलाएं आज रात में घरों से बाहर घूम रही हैं। आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन का हार का सामना करना पड़ा था।

महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी राजाराम सिंह की जीत हुई थी। वहीं एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। महागठबंधन के राजा राम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार 858 वोटों से हराया था। पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिलें हैं, जबकी एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 2 लाख 53 हजार 876 वोट मिले थे, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें