बरेली में प्रेमी से किसी बात पर अनबन होने के चलते फोन पर चैटिंग करते-करते युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
बरेली की एक अदालत ने 10 साल की बच्ची की हत्या के दोषी मां-बाप और बुआ को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। एडीजीसी के मुताबिक अवैध संबंधों का विरोध करने पर दोषियों ने किशोरी की हत्या कर कमरे में ही शव दफना दिया था।
एजाजनगर गौटिया निवासी अबरार का कहना है कि मोहल्ले के सैयद निजाम ने नगर विकास मंत्रालय और सचिवालय में अपनी पहुंच बताकर उनकी बेटी निशा की नगर निगम में नौकरी लगवाने की बात कही थी। फरवरी 2023 में उन्होंने निजाम व दो अज्ञात लोगों को ढाई लाख रुपये दिए।
यूपी परिवहन निगम बरेली होली की तैयारियों में लगा है। मुसाफिरों को बेहतर सुविधा बस की मिले। इसलिए के 87 मार्गों पर 693 बसें चलाने का खाका तैयार किया गया है। 24 घंटा उन मार्गों पर बस मिलेंगी। वहीं लोकल मार्गों पर 220 बसें संचालित होंगी।
बरेली में पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई कर दी गई। फिर दहेज में दी गई बाइक भी छीन ली। इससे आहत होकर युवक ने अपने घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की एक साल पहले ही की शादी हुई थी।
मौसम का असर दुधारू पशुओं पर भी पड़ता है। खास करके गर्मी और उसके बाद बारिश के मौसम में जब चारे की समस्या होती है तो पशुपालक परेशान हो जाते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बरेली के वैज्ञानिकों ने किसानों को अभी से तैयारी करने की सलाह दी है।
हनीट्रैप गिरोह की सरगना माधुरी पाल ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वह काफी समय से फरार चल रही थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की घेराबंदी को चकमा देकर उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक हेतु बेहतर सुविधा को बालामऊ रेलवे स्टेशन के यार्ड में कार्य किया जा रहा है। यहां नान इण्टरलॉक एवं रिमॉडलिंग के कार्य से ब्लॉक है। जिसकी वजह से काफी ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
बड़ी बेटी का देवर छोटी बेटियों के कॉलेज आने-जाने के दौरान उनसे छेड़छाड़ करता है। वह उनका पीछा कर फब्तियां कसता है। शिकायत उन्होंने दामाद और उसके पिता से की। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
बरेली के दीपंकर गुप्त ने 120 पेज की बाल रामायण लिखी है जिसे वो स्कूलों में बच्चों को मुफ्त में बांटते हैं। उनका कहना है कि बच्चों को सनातन धर्म की सीख देने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं।