Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़REET Teacher Recruitment Level-2: Result to be released soon Upen Yadav surrounded RSSB

REET शिक्षक भर्ती लेवल-2:  परिणाम के लिए बोर्ड का घेराव, उपेन यादव को मिला ये आश्वासन 

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया। शिक्षक भर्ती लेवल-2 का रिजल्ज जल्द ही जारी होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने आश्ववासन दिया है।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरTue, 5 Sep 2023 08:15 AM
share Share

राजस्थान में चुनाव से पहले बेरोजगार ने अपनी मांगे तेज कर दी है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया। घेराव के बाद पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में 6 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में अध्यक्ष आलोक राज से वार्ता हुई। बोर्ड अध्यक्ष ने मांगों पर सकारात्मम आश्वासन दिया है। उपेन यादव ने बताया कि वार्ता के बाद निम्नलिखित भारतीयों को लेकर यह आश्वासन मिला। अध्यापक भर्ती लेवल 2 का विषय अनुसार दो-तीन दिन में ही परिणाम जारी करना शुरू कर दिया जाएग। 

नई भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी होंगी 

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि अध्यापक भर्ती लेवल 2 का विषय अनुसार का जल्द से जल्द परिणाम जारी किया जाए। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर  तत्काल जारी किया जाए। BCI 610, वनरक्षक भर्ती परीक्षाओ का परिणाम जारी किया जाए। अध्यापक भर्ती लेवल 1 में किसी भी अभ्यर्थी के साथ गलत नहीं किया जाए और जल्द से जल्द एक और सूचित जल्द  जारी की जाए। अध्यापक भर्ती लेवल 1 में कट ऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों तथा अपात्र लिस्ट में रखे गए अभ्यार्थियों एवं प्रोविजनल परिणाम में रखे गए अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक अलग से टीम लगाई जाए।नई भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी की जाए। 

परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार

उपेन यादव ने बताया कि वार्ता के बाद निम्नलिखित भारतीयों को लेकर यह आश्वासन मिला। अध्यापक भर्ती लेवल 2 का विषय अनुसार दो-तीन दिन में ही परिणाम जारी करना शुरू कर दिया जाएग। BCI 610, वनरक्षक भर्ती परिणाम का कार्य परसों से शुरू किया जाएगा जिसके लिए अलग से कर्मचारियों की टीम लगाई जा रही है। भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार है परसों जारी करने वाले थे, लेकिन किसी तकनीकी समस्या के चलते जारी नहीं किया गया। अब बहुत जल्द भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जाएगा। प्रोविजनल परिणाम के निस्तारण के अध्यापक भर्ती लेवल 1 की एक और सूची जल्द जारी की जाएगी।

जल्द होगा समस्या का समाधान 

अध्यापक भर्ती लेवल 1 की कट ऑफ से नंबर ज्यादा है लेकिन चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल नही है और ना ही प्रोविजनल अभ्यर्थियों की सूची में और ना ही अपात्र अभ्यार्थियों की सूची में नाम नहीं है। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग से कर्मचारियों की डेस्क लगाकर प्रार्थना पत्र लिया जा रहा है। जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा। आज इन अभ्यर्थियों से संबंधित एक सूची और जारी की जाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें