Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़no bride no groom but there was band baaja baraat in dausa vote barat kirori lal meena

ना कोई दूल्हा, न दुल्हन फिर भी गाते-बजाते निकली बारात; किरोड़ी लाल मीणा ने भी जमकर किया डांस Video

राजस्थान के दौसा जिले में गांव वालों ने एक ऐसा बारात निकाली जिसमें न तो कोई दूल्हा था और न दुल्हन। फिर भी सभी गाते, बजाते और डांस करते हुए निकले। इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा भी वहां मौजूद थे।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, दौसाSat, 20 April 2024 09:49 AM
share Share

आप सभी लोग बारात में तो जरूर शामिल हुए होंगे। जमकर डांस भी किया होगा और पारंपरिक गीत भी गाए ही होंगे। लेकिन क्या आप कभी ऐसी बारात में शामिल हुए हैं जिसमें न तो दुल्हन हो और न दूल्हा फिर भी लोग झूमते, नाचते और गाते जा रहे हों। आप कहेंगी नहीं ऐसा भी होता है क्या भला। मगर राजस्थान के दौसा जिले के झेरा गांव में ऐसा हुआ है। इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी इस बारात में शामिल हुए और उन्होंने भी खूब डांस किया। 

अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसी बारात है। तो हम आपको बता दें यह कोई आम बारात नहीं थी बल्कि इसमें शामिल लोग लोकतंत्र के महापर्व का जश्न मना रहे थे। जी हां सभी लोग नाचते-गाते हुए मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बता दें कि दौसा को संवेदनशील बूथों के लिए जाना जाता है जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। ऐसे में सभी गांव वालों ने शांति से इस 'वोट बारात' को निकाला। राजस्थान कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इसमें महिलाओं के साथ डांस किया।

वीडियो में महिलाओं को स्थानीय बोली में 'सारा करेगो काज फिर से आग्यो मोदी राज' में गीत गाते हुए सुना जा सकता है। 2024 में उन गांवों में भी शांति देखने को मिली जहां 2019 के चुनाव में हिंसा की सूचना मिली थी। वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए मीणा ने लिखा, 'लोकतंत्र के महापर्व पर आज ग्रामवासियों व महिलाओं के सुश्राव्य लोकगीत के साथ ग्राम बापी में वोट-बरात निकालकर मतदाताओं से आह्वान किया कि वे निकटतम मतदान केंद्र तक जाएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाकर राष्ट्रहित में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। जयतु लोकतन्त्रम्'

बीजेपी नेता ने कहा, 'इनका उत्साह देखिए। ये नाच रहे हैं और चुनाव को त्योहार की तरह मना रहे हैं क्योंकि उनकी सभी जरूरतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कर दीं। ईआरसीपी से कई जिलों को पानी मिलेगा।' इस वोट बारात में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें महिलाएं और युवा लड़कियां भी शामिल थीं, जो फर्स्ट टाइम वोटर थीं। बारात निकलते समय सभी 'अबकी बार 400 पार' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें