Hindi NewsफोटोIPL 2025 में अब तक किसने ठोका सबसे लंबा छक्का? टॉप-7 में एक भारतीय, तीन ने की 100 की दहलीज पार

IPL 2025 में अब तक किसने ठोका सबसे लंबा छक्का? टॉप-7 में एक भारतीय, तीन ने की 100 की दहलीज पार

  • आईपीएल 2025 में अब तक 19 मैच हो चुके हैं। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप-7 प्लेयर की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय है। तीन खिलाड़ियों ने 100 मीटर की दहलीज पार की।

Md.Akram Sun, 6 April 2025 03:56 PM
1/7

फिल साल्ट

आईपीएल 2025 में फिल साल्ट 105 मीटर का सिक्स ठोक चुके हैं। साल्ट ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ यह कमाल किया था। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं।

2/7

ट्रैविस हेड

साल्ट के अलावा ट्रैविस हेड भी 105 मीटर का छक्का लगा चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के विरुद्ध ऐसा किया था। हेड सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए खेल रहे।

3/7

अनिकेत वर्मा

अनिकेत वर्मा लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल अनिकेत ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 102 मीटर का सिक्स उड़ाया था। वह अनकैप्ड हैं, जिन्हें एसआरएच ने नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा।

4/7

ट्रिस्टन स्टब्स

दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स फेहरिस्त में चौथे स्थान पर हैं। स्टब्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सामने 98 मीटर का छक्का मारा था।

5/7

निकोलस पूरन

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर निकोलस पूरन ने 97 मीटर का सिक्स जमाया है। उन्होंने यह कारनामा एसआरएच के विरुद्ध किया। पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के उपकप्तान हैं।

6/7

शेरफेन रदरफोर्ड

शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 97 मीटर का सिक्स उड़ाया है। उन्होंने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ ऐसा किया था। रदरफोर्ड गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा हैं।

7/7

रयान रिकेल्टन

रयान रिकेल्टन सातवें पायदान पर हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेल रहे रिकेल्टन ने 97 मीटर का छक्का ठोका है। उन्होंने यह कमाल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने किया।