आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी बॉल पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम दर्ज है। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 9 बार यह कारनामा अंजाम दिया।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) है। मुंबई ने आईपीएल में 7 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी परचम फहराया।
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल में पांच बार टारगेट चेज करते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।
गुजरात टाइटंस (GT) संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। साल 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाले जीटी ने चार मर्तबा अंतिम बॉल पर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स (PBKS) ने भी चार चार बार ऐसा किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। दोनों ने आईपीएल में तीन-तीन बार आखिरी गेंद पर जीत अपने नाम की।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं। चारों ने दो-दो मर्तबा लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और डेक्कन चार्जर्स लिस्ट में सातवें पायदान पर हैं। दोनों ने एक-एक बार टारगेट चेज करते हुए विजयी परचम फहराया।