Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma and MS Dhoni Test career you will be stunned to know these 5 similarities

एमएस धोनी और रोहित शर्मा के टेस्ट करियर में पांच दिलचस्प समानताएं, चार नंबर तो कर देगा हैरान

रोहित शर्मा और एमएस धोनी के संन्यास के बीच काफी समानताएं मिली हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 May 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
एमएस धोनी और रोहित शर्मा के टेस्ट करियर में पांच दिलचस्प समानताएं, चार नंबर तो कर देगा हैरान

रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई थी। ऐसे में रोहित शर्मा का संन्यास काफी चौंकाने वाला है। इस बीच रोहित शर्मा और एमएस धोनी के संन्यास के बीच काफी समानताएं मिली हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। सबसे बड़ी बात कि दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास का ऐलान किया और दोनों के ऐलान का समय भी लगभग एक ही रहा। बता दें कि धोनी ने टेस्ट से 2014 और वनडे व टेस्ट से 2020 में संन्यास लिया था। आइए नजर डालते हैं, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के संन्यास की समानताओं पर...

नंबर 1: दोनों ने आखिरी टेस्ट कप्तान के रूप में खेला
यह बेहद दिलचस्प संयोग है कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा, दोनों ने अपना आखिरी टेस्ट बतौर कप्तान खेला। कह सकते हैं कि दोनों का फेयरवेल मैच में कप्तान के रूप में रहा। धोनी ने साल 2014-15 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का नेतृत्व किया। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था और ड्रॉ रहा था। रोहित ने भी अपना आखिरी टेस्ट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की अगुवाई करते हुए खेला। यह टेस्ट 2024-25 में खेला गया था, जहां भारत को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

नंबर 2: एमसीजी में खेला आखिरी टेस्ट मैच
धोनी और रोहित दोनों ने अपना आखिरी टेस्ट मैच आइकॉनिक क्रिकेट मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था। दोनों ही बार यह टेस्ट मैच 26 दिसंबर, यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट के दिन शुरू हुआ था। दोनों ही बार ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की। यह भी संयोग है कि दोनों ही बार भारत को 300 रनों का लक्ष्य मिला। जहां 2014 में धोनी की कप्तानी में मैच ड्रॉ हुआ था, वहीं, 2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने यह मैच 184 रनों से गंवा दिया।

नंबर 3: वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम घरेलू टेस्ट
अब जिस फैक्ट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। असल में सचिन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट में वानखेड़े स्टेडियम में साल 2013 में खेला था। यह मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला गया था। हालांकि धोनी ने इसके बाद 11 मैच खेले, लेकिन यह सभी विदेशी मैदान में खेले गए। दूसरी तरफ रोहित शर्मा का घरेलू मैदान में आखिरी टेस्ट भी वानखेड़े में ही था। यह मैच साल 2024 में खेला गया था। इसके बाद रोहित बीजीटी के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

नंबर 4: स्टीव स्मिथ का शतक
रोहित और धोनी के आखिरी टेस्ट में समानता का एक और हैरान करने वाला पहलू। दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने शतक बनाया, वह भी चार नंबर पर बैटिंग करते हुए। 2014 में धोनी के आखिरी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे और उन्होंने 305 गेंदों में 192 रन बनाए। वहीं, 10 साल बाद रोहित के आखिरी टेस्ट में स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर उपकप्तान खेल रहे थे। यहां पर स्मिथ ने 197 गेंदों पर 140 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हो गया था फैसला, रोहित शर्मा के संन्यास की इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा ऐलान

नंबर 5: दोनों ने लगाया है एक दोहरा शतक
एमएस धोनी और रोहित शर्मा, दोनों के टेस्ट करियर में एक और समानता है। दोनों ने अपने टेस्ट करियर में एक-एक दोहरा शतक बनाया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में 224 रनों की पारी खेली थी। इसके छह साल बाद रोहित शर्मा ने भी अपने करियर का पहला और एकमात्र दोहरा शतक लगाा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में ओपनिंग करते हुए 255 गेंदों पर 212 रनों की पारी खेली थी। दोनों ही बार भारत ने टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें