कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा और उनके दामाद पवित्र खंडेलवाल को आशीर्वाद देने पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी गूंजते रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम भी साथ खड़े दिखे।
आचार्य प्रमोद कृष्णम भी इस मौके पर दिल्ली पहुंचे। उनके अलावा भी भाजपा के कई नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल को शादी की शुभकामनाएं देने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कपल को भगवान कृष्ण की एक तस्वीर भी भेंट की।
यह आयोजन में दिल्ली में था तो यहां के भी कई नेता मौके पर दिखे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा डॉ. हर्षवर्धन भी नजर आए। यूपी के पूर्व विधायक सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में दिखे।
दिल्ली के नए डिप्टी सीएम प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी कार्यक्रम में नजर आए।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के सीनियर नेता अनुराग ठाकुर को भी देखा गया।
कार्य़क्रम में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी नजर आए।
कुमार विश्वास की बेटी के आशीर्वाद समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी दिखीं।