दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सेलिब्रेट करने का होता है। इस दिन लोग अपनी लाइफ की खास महिला को उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं। अगर इस महिला दिवस आप अपने ऑफिस की महिलाओं को उनकी कड़ी मेहनत और कठोर परिश्रम के लिए स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो महिला दिवस मनाने के ये 7 शानदार और क्रिएटिव आइडिया आपके बहुत काम आ सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शेयर किए गए ये सभी टिप्स आपके ऑफिस की महिला कर्मचारी का दिन स्पेशल बनाते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए काफी होंगे। Pic Credit: Shutterstock
महिला कर्मचारियों को आप ऑफिस आने पर फूल, चॉकलेट या छोटे-छोटे गिफ्ट्स देकर सरप्राइज कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी टेबल पर एक खूबसूरत नोट भी लिखकर रखा जा सकता है। आपका यह छोटा सा कदम उनके दिन को स्पेशल बना सकता है। Pic Credit: Shutterstock
महिला दिवस को ऑफिस की महिलाओं के लिए स्पेशल बनाने के लिए आप उनके लिए कोई लोकल पिकनिक ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से ना सिर्फ उनका काम का तनाव कम होगा बल्कि उन्हें काम के अलावा भी एक दूसरे को जानने-समझने का मौका मिलेगा। Pic Credit: Shutterstock
ऑफिस में महिला कर्मचारी को स्पेशल फील करवाने के लिए आप किसी अच्छी जगह एक थीम लंच प्लान कर सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock
अपने ऑफिस की महिलाओं का काम के प्रति उत्साह बढ़ाने और उन्हें अच्छा महसूस करवाने के लिए आप उन्हें उनके अच्छे काम के लिए कोई अवार्ड दे सकते हैं। ऐसा करने से ना सिर्फ महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि बाकी महिलाओं को भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी। Pic Credit: Shutterstock
महिला दिवस को खास बनाने के लिए आप अपने ऑफिस की सभी महिला कर्मचारियों के लिए एक महिला मोटिवेशनल स्पीकर को बुलाकर उनसे महिलाओं के अधिकारों, आत्मनिर्भरता और सफलता पर बात करने के लिए कह सकते हैं। ऐसा करने से आपके ऑफिस की महिला कर्मचारी के भीतर का छिपा हुआ उत्साह दोबारा जाग जाएगा। Pic Credit: Shutterstock
इस दिन महिला दिवस के खास रंग, गुलाबी और बैंगनी थीम पर पूरा ऑफिस सजाएं। आप चाहे तो ऑफिस की दीवारों पर महिलाओं के लिए मोटिवेशनल कोट्स लिखकर भी चिपका सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock