Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBarouni Dairy Expands Services Now Buying Cow Dung Urine and Oilseeds from Farmers

बरौनी डेयरी किसानों के सुख-दुख में सदा खड़ी रहती है: चेयरमैन

बरौनी डेयरी अब पशुपालकों से दूध के साथ-साथ गाय का गोबर, मूत्र और तिलहन उचित मूल्यों पर खरीदने जा रही है। रविवार को बोनस वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने यह जानकारी दी। 175 किसानों के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 9 March 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
बरौनी डेयरी किसानों के सुख-दुख में सदा खड़ी रहती है: चेयरमैन

छौड़ाही, निज संवाददाता। आज बरौनी डेयरी हर सुख दुःख में आप पशुपालकों के साथ है। बरौनी डेयरी आप पशुपालकों से पहलें दूध लेती थी। परंतु अब पशु पालकों से दूध के साथ साथ गाय का गोबर,गाय की मूत्र भी खरीदने जा रहें हैं। ये बातें रामपूर कचहरी दुग्ध उत्पादन केन्द्र पर रविवार को बोनस वितरण कार्यक्रम में बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बरौनी डेयरी अब पशुपालकों से तिलहन भी उचित मूल्यों पर खरीद करेगी। वहीं बाजार में घी के साथ साथ तोड़ी व सरसों के तेल का विपणन भी करेगी। बरौनी डेयरी इन सब काम के साथ साथ और भी अनेक तरह की योजनाओं का भी किसानों के हित में कार्यान्वयन करने जा रही है। मौके पर 175 किसानों के बीच 21 लाख 29 हजार 894 रुपए बोनस के रूप में बांटे गये। अध्यक्षता दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष राम जपो सिंह ने की। संचालन स्थानीय किसान संजीव कुमार झा ने किया। इस अवसर पर हसनपुर चीनी मिल के कार्यकारी अध्यक्ष आरके तिवारी, ईख उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, सुग्रीव पाठक, बरौनी डेयरी के पथ पर्यवेक्षक अशोक कुमार, पथ प्रभारी नीरज कुमार सिंह, सचिव सुधीर कुमार सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।