Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलप्लाजो और कुर्ती के डिजाइन हैं सबसे अच्छे, आराम के साथ स्टाइल भी रहेगा कायम

प्लाजो और कुर्ती के डिजाइन हैं सबसे अच्छे, आराम के साथ स्टाइल भी रहेगा कायम

प्लाजो और कुर्ती रोजाना पहनने के लिए सबसी अच्छी आउटफिट हैं। गर्मी के मौसम में कम्फर्टेबल रहने के लिए ये सबसी अच्छी आउटफिट्स में से एक हैं। यहां देखिए प्लाजो और कुर्ती के सबसे अच्छे डिजाइन्स।

Avantika JainMon, 5 May 2025 03:50 PM
1/11

प्लाजो और कुर्ती के अच्छे डिजाइन

गर्मी में कम्फर्टेबल लुक के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए प्लाजो और कुर्ती को पहना जा सकता है। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं और अगर सही डिजाइन के साथ बनवाया जाए तो स्टाइलिश भी दिखते हैं। यहां देखिए प्लाजो और कुर्ती के सबसे अच्छे डिजाइन-

2/11

सिंपल प्लाजो डिजाइन

गर्मी के मौसम में खुले-खुले प्लाजो डिजाइन दिखने में तो अच्छे लगते ही हैं साथ ही ये कम्फर्टेबल भी होते हैं। लॉन्ग फिट कुर्ती के साथ आप इस प्लाजों को बनवाएं और मोहरी पर लेस लगवाएं। Photo Credit: zardi.pk

3/11

फ्रंट बटन और जेब

कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए इस तरह की कुर्ती डिजाइन को बनवाएं। इस पैटर्न को सजाने के लिए फ्रंट में बटन लगवाएं और साइड में जेब भी लगवाएं। Photo Credit: label_patola

4/11

स्क्वेयर शेप नेक डिजाइन

कुर्ती के फ्रंट नेक पर स्क्वेयर शेप डिजाइन बनवाएं। इसके साइड में लेस और मैचिंग बटन लगवाएं। इससे फैंसी लुक मिलेगा। Photo Credit: beauty_fashionistt

5/11

अफगानी डिजाइन

सलवार एक बार फिर से ट्रेंड में हैं। इस तरह की सलवार शॉर्ट कुर्ती के साथ काफी अच्छी लगती है। इस डिजाइन में मोहरी पर प्लीट्स दी हैं और एक पतली लेस लगाई है। Photo Credit: beauty_fashionistt

6/11

फ्रंट नेकलाइन पर बटन

कुर्ती के फ्रंट पर हाफ नेक डिजाइन बनवाएं और मैचिंग कपड़े के बटन लगवाएं। इसी के साथ स्लीव्स को फुल स्लीव्स बनवाएं और शोल्डर से पफ डिजाइन दें। Photo Credit: beauty_fashionistt

7/11

नेक पर लगाएं लेस

कुर्ती की नेक को राउंड शेप का बनवाएं और फिर फूल-पत्ती कटआउट वाली लेस को नेकलाइन पर लगवाएं। स्टाइलिश लुक के लिए इस पैटर्न को ट्राई करें। Photo Credit: beauty_fashionistt

8/11

प्लाजो पर लगवाएं नेट

प्लाजो को फैंसी लुक देने के लिए मोहरी पर नेट की लेस लगवाई जा सकती है। सिंपल सूट को इस तरह का प्लाजो डिजाइन हैवी लुक दे सकता है। इस सजाने के लिए धागे वाली लेस को लगाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt

9/11

ट्रेंडी है ये डिजाइन

इस तरह का कुर्ती डिजाइन काफी ट्रेंड में है। कॉटन कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए आप इस पैटर्न से आइडिया से सकती हैं। बस लेस सूट से कंट्रास्ट करता खरीदें। Photo Credit: beauty_fashionistt

10/11

राउंड वी शेप नेक

वैसे तो इस तरह का डिजाइन रेडीमेड सूट में मिलता है लेकिन आप चाहें तो सूट सिलवाते समय इस तरह की नेकलाइन बनवाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt

11/11

मोहरी पर लगाएं चौड़ी लेस

रोजाना पहनने वाले प्लाजो को भी हैवी और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो मोहरी पर मैचिंग रंग की चौड़ी लेस लगवाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt