Hindi Newsगैलरीमनोरंजनरजनीकांत ने जिन फिल्मों को कहा ना, बॉक्स ऑफिस पर रहीं ब्लॉकबस्टर, इस मूवी का हिंदी रीमेक थी 'नायक'

रजनीकांत ने जिन फिल्मों को कहा ना, बॉक्स ऑफिस पर रहीं ब्लॉकबस्टर, इस मूवी का हिंदी रीमेक थी 'नायक'

  • क्या आप जानते हैं रजनीकांत ने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। आज हम आपको रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं,   जो उनके रिजेक्ट करने के बाद सुपरहिट हुई हैं।

Priti KushwahaThu, 27 Feb 2025 11:49 AM
1/7

रजनीकांत ने जिन फिल्मों को कहा ना, बॉक्स ऑफिस पर रहीं ब्लॉकबस्टर

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग आज न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में काफी जबरदस्त है। रजनी  ने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से धमाल मचाया है। रजनीकांत का अपना एक अलग ही स्टाइल है।

2/7

रजनीकांत

अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। आज हम आपको रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके रिजेक्ट करने के बाद सुपरहिट हुई हैं।

3/7

'मुधालवन'

रजनीकांत की रिजेक्ट की  हुई फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है 'मुधालवन' का।  ये फिल्म राजनीति पर आधारित थी।  इसी वजह से रजनीकांत ने इसे करने से मना कर दिया था, जो बाद में काफी हिट हुई थी। बता दें कि अनिल कपूर नायक इसी फिल्म की हिंदी रिमेक है।

4/7

'ध्रुव नचतिरम चैप्टर 1: युद्ध कंदम'

इस लिस्ट में अगला नाम आता है फिल्म 'ध्रुव नचतिरम चैप्टर 1: युद्ध कंदम' का, जिसे रजनीकांत ने ना कह दिया थ। इसके बाद इस फिल्म के लिए विक्रम को कास्ट किया गया था। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

5/7

'पापनासम'

कमल हासन की फिल्म 'पापनासम' के लिए पहली पसंद रजनीकांत थे। इस फिल्म में कुछ  ऐसे सीन्स थे, जिसकी वजह से रजनीकांत ने इसे करने साफ इनकार कर दिया था।

6/7

'इंडियन'

फिल्म 'इंडियन' के लिए भी कमल हासन से पहले रजनीकांत को अप्रोच किया गया था। लेकिन किसी वजह से रजनीकांत ने फिल्म करने से मना कर दिया था।

7/7

'तिरंगा'

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'तिरंगा' में  नाना पाटेकर और एक्टर राजकुमार जैसे कलाकार लीड रोल में थे। लेकिन क्या  आप जानते हैं इस मूवी के लिए पहले रजनीकांत को अप्रोच किया गया था। एक्टर ने इस फिल्म को भी करने से मना कर दिया था।