करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म रेफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद करीना ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की। अब आपको बताते हैं उनकी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान और करीना कपूर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 320.34 करोड़ की कमाई की थी।
दूसरे नंबर पर आती है फिल्म गुड न्यूज जिसकी ना सिर्फ दिलचस्प स्टोरी थी बल्कि इसमें कई स्टार्स भी थे। फिल्म में करीना, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 205.09 करोड़ की कमाई की थी।
करीना कपूर खान और अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारत में टोटल 247.85 करोड़ की कमाई की थी।
करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स ने भारत में 202.47 करोड़ कमाए थे।
सलमान खान के साथ उनकी फिल्म बॉडीगार्ड ने भारत में 148.52 करोड़ की कमाई की थी।
करीना कपूर खान की फिल्म सिंघम रिटर्न्स जो अजय देवगन के साथ ही थी, इस फिल्म ने ने भारत में 140.6 करोड़ की कमाई की।
शाहरुख खान के साथ फिल्म रावन ने भारत में टोटल 116.2 करोड़ की कमाई की थी।
इसके बाद आती है फिल्म गोलमाल 3 जिसने भारत में 106.64 करोड़ की कमाई की थी।
करीना कपूर खान की फिल्म तलाश ने भारत में टोटल 93.61 करोड़ की कमाई की थी।
इसके बाद 10वें नंबर पर आती है फिल्म वीरे दी वेडिंग जिसने भारत में 81.39 करोड़ की कमाई की थी।