कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों में भड़का आक्रोश
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला जुलूस अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला जुलूस
कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने आक्रोश रैली निकाली। नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में पुतला दहन करने के साथ सरकार से कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा मांगा। पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल रोड पार्किंग से लेकर चौघानपाटा तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक शव यात्रा निकाली। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की मानसिकता पहले से ही पहाड़ विरोधी रही है। विधानसभा में उनके व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी भाषा का प्रयोग करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। बार-बार कैबिनेट मंत्री पहाड़ विरोधी बयान देते हैं। इसके बाद भी सरकार उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सीएम अपनी कैबिनेट पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने सरकार को कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की।
ये रहे मौजूद-
नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, शोभा जोशी, पूरन रौतेला, दीपक कुमार, संजू सिंह, जगदीश तिवारी, कुंदन भंडारी, राजू भट्ट, पंकज कार्की, दीप सिंह डांगी, विनोद वैष्णव, लीला जोशी, निजाम कुरैशी, सुशील साह, कार्तिक साह, किरण आर्य, मंजू काण्डपाल, फेमिना खान, इरशाद एहमद, महेश आर्य, बाल विक्रम सिंह रावत, गौरव सतवाल, प्रदीप बिष्ट, अमर बिष्ट, एनडी पांडेय, गौरव वर्मा, वैभव पाण्डेय, मोहन देवली, हरेंद्र रावत, धीरेन्द्र गैलाकोटी, जगदीश पांडे, संजीव कर्मियाल, उमेश गुरुरानी, विश्वास टम्टा, शिवम पंत, कमल मेहता, नितिन रावत, देवेन्द्र कनवाल, रोहित रौतेला, आशुतोष गोस्वामी, सोनी गोस्वामी, देव सिंह कनवाल, मनोज बिष्ट आदि।
रानीखेत में भी कांग्रेसियों में दिखा आक्रोश
रानीखेत। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल पर पहाड़ के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कहा कि सरकार के मंत्री सत्ता के घमंड में चूर होकर मर्यादा भूल रहे हैं। यहां नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, नेहा माहरा, दीपक पंत, पंकज गुरूरानी, दीप उपाध्यक्ष आदि थे।
लमगड़ा में भी कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लमगड़ा में कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। यहां नगर अध्यक्ष पूरन पांडेय, राजेंद्र बिलवान, बिशन राम, सूरज रावत, पूरन राम, विनोद कुमार, हिमांशु नगरकोटी, दिनेश जोशी, दीपक रावत, रमेश राम, सुंदर मेर, पंकज बिष्ट, रोशन गोस्वामी, जीवन मेर, महिपाल ढैला, पप्पू मेर, संतोष कुमार आदि रहे।
आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला
अल्मोड़ा। एसएसजे में आर्यन छात्र संगठन ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला फूंकते हुए सरकार से इस्तीफे की मांग की। यहां पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, निशांत पांडे, साहिल कुमार, विनय कनवाल, हेमंत मेहरा, राहुल फ़ुलारा, राहुल कनवाल, प्रियांशु कनवाल, रोहित सिंह, पारस रौतेला, हर्षित जीना, कंचन उप्रेती आदि रहे।
द्वाराहाट में कैबिनेट मंत्री के विरोध में उतरे कांग्रेसी
द्वाराहाट। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल पर पहाड़ विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यहां पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद जोशी, अनिल चौधरी, प्रकाश अधिकारी, कमल साह, हेम मठपाल, चंदू उपाध्याय, निर्मल मठपाल, दिगंबर सिंह, भुवन लहरी, दिनेश आर्या, धन सिंह, मनोज मठपाल, कैलाश साह, संजय साह आदि रहे।
कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
चौखुटिया। प्रशासक ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के शब्दों की निंदा करते हुए भाजपा सरकार से उनका इस्तीफा मांगा। कहा कि उनका बयान पूरे पर्वतीय समाज को शर्मिंदा करने वाला है। उन्होंने पहाड़ियों के स्वाभिमान को चुनौती दी है।
चौखुटिया में भी दिखा आक्रोश
चौखुटिया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल के बयान पर चौखुटिया में भी आकोश रहा। कांग्रेसियों ने अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की। यहां हीरा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, महेश लाल वर्मा ,कृष्णा राठौर, मीना कांडपाल, नन्दन मेहरा, हरीश कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, कैलाश गिरी, दीपक वर्मा, विनोद कुमार, रघु मेहरा, किरण नेगी, विपिन शर्मा, प्रकाश रावत, हीरा नेगी, प्रेम कुमार, हीरा पटवाल, भुवन कठायत आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।